यूपी की नृत्यांगना संग बिहार में सामूहिक दुष्कर्म
# ऑर्केस्ट्रा संचालक ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम
भोजपुर।
तहलका 24×7 बिहार के भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता किराए के मकान में रहती थी और ऑर्केस्ट्रा डांस पार्टी में काम करती थी। वह शादी-तिलक जैसे कार्यक्रमों में स्टेज परफॉर्मेंस करती थी।पीड़िता करनामेपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने गई थी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वो अपने घर आ गई थी, फिर उसे ऑर्केस्ट्रा संचालक ने चिकन खाने के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक ने अपने घर की छत पर नशे की हालत में जबरन उसे शराब पिलाई और अपने दो साथियों को बुलाकर सुनसान जगह पर ले गया, वहां विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई और बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी एक फरवरी को ऑर्केस्ट्रा संचालक के पास काम के सिलसिले में आई थी।

संचालक ने काफी शराब पी रखी थी और जबरन पीड़िता को शराब पिलाई। उसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाकर दुष्कर्म किया, पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी रही। मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है।थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं, जिनमें ऑर्केस्ट्रा संचालक, मैजिक ड्राइवर और डीजे ऑपरेटर शामिल है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना ने स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।








