27.8 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया योगीजी ने- नितिन गडकरी

यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया योगीजी ने- नितिन गडकरी

# केन्द्रीय मंत्री ने 1538 करोड़ की परियोजनाओं का दिया सौगात

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                मछलीशहर के फौजदार इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1538 करोड़ रुपये की लागत से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (86 किमी) एवं 348 अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। सभा में ​केन्द्रीय मंत्री का स्वागत कर मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेकर कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डाल शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया करती थी। गरीब व किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। जब भी कोई नौकरी निकलती थी, तो पूरा खानदान निकल पड़ता था। लेकिन भाजपा सरकार में आज गरीबों व पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ​भाजपा सरकार ने पांच साल में ईमानदारी के साथ पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में एक तरफ बुलडोजर सड़क पर चलता है, दूसरी तरफ माफियाराज पर चलाया जा रहा है। सड़क बनाने के साथ ही गुंडों और माफिया की छाती को भी रौंदा जाएगा। पिछली सरकार के लोगों की सोच संकुचित और छोटी थी।  विकास कैसे होना चाहिए, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कर दिखाया है। सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को एक नई पहचान दिलवाई है। भारतीय जनता पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा तो कार्यकर्ताओं और देशभक्तों की पार्टी है। केन्द्रीय मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि फिर से एक बार डबल इंजन की सरकार बना दें मैं पांच लाख करोड़ के काम और कराऊंगा। मैं ऐसा केन्द्रीय मंत्री हूं, जिसके पास ऐसा विभाग है जिसके पास पैसे की कोई कमी नहीं। देश में निरंतर विकास कार्य जारी रहेंगे। सड़कों का जाल बिछने के साथ ही किसान अन्नदाता के साथ ही उर्जादाता भी बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी पर भरोसा जताइये, फिर यूपी की सड़कें यूरोपियन स्टैंडर्ड ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसी होंगी। मैं झूठ नहीं बोलता, करके दिखाउंगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी ने यूपी से गुंडाराज को उखाड़ फेंका है। माफियाराज को बुलडोजर के नीचे दबा दिया है। अगर रामराज्य की परिकल्पना की जाए, तो आज यूपी में उसका सपना साकार होता दिख रहा है। आज पूरा देश योगी आदित्यनाथ को इस बात के लिए याद करता है कि उन्होंने यूपी को माफियाओं से मुक्ति दिलाकर, यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। जनसभा के दौरान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, मछलीशहर सांसद डीपी सरोज, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, शहरी आवास विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, मड़ियाहूं विधायक लीना तिवारी, जफराबाद विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंघानिया, अमित कुमार श्रीवास्तव, बदलापुर विधायक रमेश चंद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित दर्जनों पूर्व विधायक व भाजपा के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37011934
Total Visitors
516
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This