35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

यूपी : सभी कर्मचारियों को एक नवंबर तक वेतन देने का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

यूपी : सभी कर्मचारियों को एक नवंबर तक वेतन देने का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

# आबादी क्षेत्र से दूर लगेंगी पटाखे की दुकानें, मिलावट एंव जमाखोरों पर विशेष ध्यान

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि दीपावली के पर्व को देखते हुए सभी सरकारी, अर्धसरकारी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान हर हाल में एक नवंबर तक कर दिया जाए। वह बृहस्पतिवार को सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर तक वेतन भुगतान हो जाने से कर्मचारी अपना त्योहार खुशहाली पूर्वक मना सकेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दीपावली के पर्व पर पटाखों की दुकानों को आबादी से दूर लगाया जाए। दुकान लगाते वक्त इस बार का ध्यान रखा जाए कि संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाएं। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखी जाए। मिलावट पर प्रभावी कार्यवाही की जाए एंव जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी की जाए। खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद शुरू हो गया है। ऐसे में हर केंद्र पर सभी जरूरी सुविधाएं कर ली जाएं। डीएम केंद्र का निरीक्षण करते रहे। कृषि उत्पादन आयुक्त धान विक्रय के संबंध में मुख्य भू.स्वामी किसान के अलावा बटाईदारों को भी धान विक्रय की सुविधा देने की कार्यवाही की जाए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36800231
Total Visitors
670
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This