19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

रंगदारी का केस दर्ज होने पर भड़के सांसद पप्पू यादव, बोले सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करा लो जांच

रंगदारी का केस दर्ज होने पर भड़के सांसद पप्पू यादव, बोले सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करा लो जांच

पूर्णिया, बिहार।
तहलका 24×7 
               बिहार प्रांत के पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव के खिलाफ एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का केस दर्ज हो गया। पूर्णिया के एक बड़े फर्नीचर व्यवसाई ने पप्पू यादव यह आरोप लगाया है।पुलिस के मुताबिक पीड़ित फर्नीचर व्यवसाई ने शिकायत में बताया है कि 4 जून को मतगणना वाले दिन पप्पू यादव ने उसे अपने घर बुलाया था।
जब व्यवसाई पप्पू यादव के घर पहुंचा तो उन्होंने उससे एक करोड़ रुपए की मांग की।पीड़ित ने पुलिस को बताया पप्पू यादव ने पैसे मांगने के साथ धमकी भी दी। आरोप है कि उन्होंने कहा अगर पैसे नहीं मिले तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके अलावा पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अगले पांच साल तक वह पूर्णिया के सांसद रहने वाले हैं और उसे तब तक उनसे निपटते रहना होगा।
फर्नीचर व्यवसायी की शिकायत के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
केस दर्ज होने के बाद पप्पू यादव ने कहा देश-प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है। एक अधिकारी और विरोधियों की इस साजिश को पूर्ण रूप से बेनकाब करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जो दोषी हो उसे फांसी दे दें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This