35.1 C
Delhi
Wednesday, June 26, 2024

रंगदारी मांगने का आरोपी साथी संग मुठभेड़ में गिरफ्तार

रंगदारी मांगने का आरोपी साथी संग मुठभेड़ में गिरफ्तार

# बदमाश ने पुलिस पर किया फायर और पुलिस ने पीछे से दोनों को दबोच लिया 

शाहगंज, जौनपुर।.                                  एखलाक खान                                         तहलका 24×7                                                               सरपतहां पुलिस ने दवा व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी दबोचे गए, जबकि एक साथी बच निकलने में कामयाब रहा।आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की गई। आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।

बताते चलें कि सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां बाजार तिराहे पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले मो. असलम पुत्र मुसीबत ने पुलिस को तहरीर दी थी कि विक्रांत सिंह उर्फ गप्पू और चंदन दुबे नामक बदमाश उनसे लगातार पांच लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं और न देने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
सीओ अजीत सिंह चौहान के मुताबिक वांछित अपराधियों के गैरवाह बांधगांव की तरफ आने की सूचना मिली। जिसपर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने पुलिस टीमों को एक्टिव किया। शाहापुर तिराहे पर एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक चला रहे शख्स ने तेजी से मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया।
थोड़ा आगे जाकर गाड़ी फिसल गयी और तीनों गिर पड़े। तभी कोबरा के जवान विपिन तिवारी और संदीप खरवार पीछे से पहुंच गये। अपने आप को घिरा देखकर एक बदमाश ने पुलिस को निशाना बनाकर फायर कर दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त विक्रान्त सिंह उर्फ गप्पू निवासी भुसौड़ी और सौरभ भारद्वाज निवासी विगधरिया के तौर पर हुई।
विक्रांत के पास से देशी तमन्चा और सौरभ भारद्वाज के कब्जे से एक बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद हुई। आरोपी गाड़ी का कागज नहीं दिखा पाए। दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका साथी चन्दन दुबे निवासी भुसौड़ी मौके से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी विक्रांत के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास समेत कुल 13 मुकदमे पहले से चल रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के हमलावरों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के हमलावरों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This