राज्य स्तर पर प्रस्तुति देंगे कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी के छात्र
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी विकास क्षेत्र पिंडरा के योग के छात्र अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय लौटे स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय संग खिलाड़ियों का विद्यालय में बुधवार को स्वागत किया गया।

छात्रों को विद्यालय की तरफ से स्टेशनरी भी उपहार स्वरुप दी गई।बताते चलें कि जनपद में प्रथम स्थान के बाद इन छात्रों ने मंडल में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब ये छात्र राज्य स्तर पर योग में अपना दम-खम दिखाएंगे। इसमें बालक एवं बालिका दोनो वर्ग शामिल होंगे, जिसमे अनुराग, सूरज, रवि, आयुष, अजय, सूरज, श्रद्धा, शिवानी, गरिमा, सुनैना, प्रीति और वर्षा भाग लेंगी।

जबकि जूडो में राहुल और बैडमिंटन में मन को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। स्वागत समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक क्षितिज दीक्षित, शिक्षक प्रवीण सिंह, केशव पटेल, अंजुम, निर्मला देवी, धर्मराज सिंह, आरती सिंह, शैलेंद्र,चंद्रकला, प्रतिभा व प्रतिमा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।








