31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

राम नवमी पर भारत विकास परिषद ने वितरित किया प्रसाद 

राम नवमी पर भारत विकास परिषद ने वितरित किया प्रसाद 

जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              भारत विकास परिषद के तत्वावधान मे श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर कृषि भवन प्रांगण स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में पूजन हवन पश्चात दुर्गा स्वरूप नौ कन्या का पूजन किया गया।सर्वप्रथम कन्याओं का पांव धुलाकर और पांवो मे महावर लगाया गया। महिलाओं ने कन्या पूजन कर भोजन कराया। कन्याओं का चरण वंदन कर दक्षिणा, उपहार, देकर अगले नवरात्र मे आने का वचन लिया। कृषि भवन प्रांगण मे स्थित गौशाला में गौ माता को हरा चारा भी खिलाया गया तत्पश्चात प्रभु  श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली रामनवमी शोभायात्रा के समापन स्थल कचगांव पड़ाव पर सदस्यो, महिलाओ एव बच्चो द्वारा राम भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि “श्रीराम रामेति रामेति रमे रमे मनोरमे” रामनवमी का त्योहार बेहद ही खास और पवित्र इसलिए माना जाता है, इस दिन जगत के रक्षक यानि प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। खुशी और उल्लास के इस त्योहार का मनाने का उद्देश्य “ज्ञान के प्रकाश का उदय हो”।कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष   अवधेश गिरी व निशा गिरी, विक्रम गुप्त व सविता गुप्ता, दिलीप जायसवाल व बबिता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल व चंदा जायसवाल, शिवकुमार व रेखा गुप्ता, शरद साहू व ममता साहू, भृगुनाथ पाठक, अतुल जायसवाल, मनीष चौरसिया, ऋषि श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अजयनाथ, अजय श्रीवास्तव, गौतम सोनी, शिवा वर्मा, रतन सेठ, रीना उपाध्याय, नारायण चौरसिया, डॉ ज्ञान प्रकाश, संतोष कुमार, धीरज सेठ, किशन जायसवाल समेत सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। संचालन सचिव पंकज सिंह ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने शोभा यात्रा मे आये सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098693
Total Visitors
852
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This