16.1 C
Delhi
Wednesday, March 4, 2026

रिकॉर्ड रूम में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय 

रिकॉर्ड रूम में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय 

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              सरकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में शराब पार्टी करना चकबंदी विभाग के कुछ कर्मचारियों को अब भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।शनिवार को विभागीय कर्मचारियों द्वारा कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में शराब पीने का मामला सामने आया,जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारी को जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कर्मचारी कार्यालय परिसर के रिकॉर्ड रूम में बैठकर शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं।
प्रथम दृष्टया यह कृत्य सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विरुद्ध माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालय की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This