28.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

रिश्तेदारी में आये कार सवारों पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला,दो घायल

रिश्तेदारी में आये कार सवारों पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला,दो घायल

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज हाईवे स्थित धन्नेपुर चौराहे के पास बाइक सवार युवकों ने कार सवार पर लाठी-डण्डे से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार सवारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के निजामबाद थानांतर्गत करीमपुर गांव निवासी अनिल बिंद परिवार के सदस्य चंद्रेश बिंद के साथ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर गांव में अपनी बहन के घर चौथ लेकर आए थे।आरोप है कि उसी समय धन्नेपुर चौराहे के पास लगभग 4 बाइक पर सवार 8 की संख्या में युवक पहुंच गए।
युवकों ने कार सवारों के ऊपर लाठी डंडे से अचानक हमला बोल दिया, जिसमें अनिल बिंद एवं चंद्रेश बिंद घायल हो गये।सूचना पर पहुंची विअरवी 112 की पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।दोनों कार सवार युवकों को सिर में चोट आई है।घटना के बाद हमलावर भाग निकलने में सफल हो गए।पुलिस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश में जुटी रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This