रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका24×7
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां कर रहा है। ये भर्ती फिटर, वाइंडर, वेल्डर, कार्पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, पेंटर और मकैनिक के पद पर निकली है। इसके अलावा रेलवे में वायरमैन के ट्रेड्स पर अप्रेंटिसशिप का अवसर भी युवाओं को मिल रहा है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो 1664 सीटों पर भर्ती के लिए 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

# कहां मिलेगी नौकरी
इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीजन में पोस्टिंग दी जाएगी। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक नोटिफिकेशन में जाकर आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पा सकते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

# क्या है आवेदन की आखिरी तारीख
इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर है। भर्ती की यह प्रक्रिया 2 अगस्त से जारी है। लेवल 1 के पदों पर सीधी भर्ती में उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत रिक्तियों में वरीयता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 18,000/- से 56,900/- रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।









