19.1 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

रोडवेज बस की टक्कर से फाइनेंसर की मौत, पुलिस बस की तलाश में जुटी 

रोडवेज बस की टक्कर से फाइनेंसर की मौत, पुलिस बस की तलाश में जुटी 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज के पास बुधवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय फाइनेंसर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अरुण प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो जिला मुख्यालय पर रहकर ग्लोबल फाइनेंस कंपनी और डेयरी का संचालन करते थे।
देर रात अरुण प्रताप सिंह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी प्रयागराज से जौनपुर जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।
मामले में गुरुवार को जानकारी लेने पर बक्शा थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज चालक की तलाश की जा रही है। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और शुभचिंतक गहरे सदमे में हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This