28.1 C
Delhi
Sunday, July 7, 2024

रोडवेज बस पुलिया से टकराई, 9 घायल, एक महिला गंभीर 

रोडवेज बस पुलिया से टकराई, 9 घायल, एक महिला गंभीर 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत कोदहू नहर पुलिया पर मंगलवार की रात अनियंत्रित होकर प्रयागराज डिपो की बस पलटने से एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। बस पुलिया पर हवा में लटक गई। बस में बैठे यात्रियों की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।यात्रियों को किसी प्रकार बाहर निकाला गया।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा। बस में सवार 9 यात्रियों को हल्की छोटे आई, वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यात्रियों के अनुसार बस की एक लाइट नहीं जल रही थी। मना करने के बावजूद भी बस को जबरदस्ती ले जाया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश परिवहन की सिविल लाइंस डिपो की बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। जिसमें कुल 42 यात्री सवार थे। फोरलेन रोड पर बस असंतुलित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई और नहर में लटक गई। हादसे में पुरानी देवी (42) मछली शहर, पवन तिवारी (38), आशा (50), मनीषा (32), आर्या (9), अनमोल (4) बदलापुर, शिवम (30) मुंगराबादशाहपुर, जुनैद (38) आजमगढ़, अमन (40) जौनपुर घायल हो गए।
जिनका इलाज अलग अलग प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है।हालांकि माईनर होने के कारण नहर की चौड़ाई बहुत कम है। अन्यथा बस नहर में गिर जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे में था और वाहन को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। पूरी रोड खाली थी फिर भी बस बिल्कुल किनारे पुलिया से टकरा गई।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि घायल यात्रियों को उपचार के बाद दूसरे वाहनों पर बैठाकर गतव्य की ओर रवाना किया गया। बस को कब्जे में ले कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। चालक मौके से फरार है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीडीए विचारधारा के विस्तार से लक्ष्य 2027 की सफलता तय : राकेश मौर्य

पीडीए विचारधारा के विस्तार से लक्ष्य 2027 की सफलता तय : राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This