35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

लखनऊ : अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का जन्मदिवस

लखनऊ : अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का जन्मदिवस

# जन्मदिवस पर गरीबों एंव असहायों को वितरित किया गया फल

लखनऊ।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गरीबों एंव असहायों को फल वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शतायु होने की कामना की गई।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने हनुमान सेतु मंदिर, शाहमीना शाह की मजार एवं मेडिकल कॉलेज इत्यादि जगहों पर गरीब असहाय लोगों के बीच फल वितरण किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियां गरीबों, मजलूमों, किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हैं उन्होंने सभी से आह्वान किया कि 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक कर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है ताकि उत्तर प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बनाया जा सके। श्री खान ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की 2012 से 2017 के बीच की सरकार एक कामयाब सरकार थी जो काम उस समय अधूरा रह गया था उसे 2022 में पुनः शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रूबी खान, प्रदेश सचिव शाह आलम, तस्लीम खान असलम खान, मोईद सिद्दीकी, शाहबाज शैज़ी एवं आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष हकीम बेग इत्यादि पदाधिकारी मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799390
Total Visitors
699
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This