32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

लखनऊ : भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक आज

लखनऊ : भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक आज

# डिजिटल प्रचार पर होगा मंथन, घोषणा पत्र और प्रत्याशी चयन पर चर्चा

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
              विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक सोमवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोरोना संक्रमण के बीच डिजिटल चुनाव प्रचार और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सहित 24 सदस्यीय समिति की बैठक होगी। इसमें सभी सात चरणों में पार्टी के चुनाव प्रचार और प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के घोषणा पत्र के साथ पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्य संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक और बेबी रानी मौर्या भी मौजूद रहेंगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37091907
Total Visitors
546
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This