23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

लखनऊ में अलकायदा के चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

लखनऊ में अलकायदा के चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

# एटीएस की छापेमारी में प्रेशर कूकर बम, विदेशी असलहे बरामद

# पूरे लखनऊ व आसपास के जिलों में अलर्ट जारी

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                  राजधानी में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को आज दोपहर एटीएस ने गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कुछ विदेशी असलहे, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। बाद में खबर लिखे जाने तक दो और संदिग्धों की भी गिरफ्तारी की खबर है। यह भी खबर है कि प्रेशर कुकर बम भी मिला है।
                                            गिरफ्तार आतंकी मिनहाज अहमद
यूपी एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी के नेतृत्व में एटीएस के कमांडों ने काकोरी थाना क्षेत्र के फरीदीनगर-दुबग्गा में एक घर में ये छापेमारी व गिरफ्तारी की। एटीएस के कमांडो ने पूरे इलाके खासकर इस घर की घेराबंदी कर दी थी। घर के अंदर बम स्कावयड व डाॅग स्कावयड टीम द्वारा भी सर्च अभियान चलाया गया। जिस घर पर एटीएस ने छापा मारा, उसमें गुड्डू नामक व्यक्ति व उसकी पत्नी के रहने की बात सामने आई है। इसी घर से दो संदिग्ध अलकायदा के आतंकी पकड़े गए हैं। बताया गया है कि पकड़े गए आतंकियों को अलकायदा का कमांडर अल उमर मंदी अफगानिस्तान/ पाकिस्तान बार्डर से कंट्रोल करता था। आतंकियों के 4 से 5 साथियों के पीछे की ओर से भाग निकलने की आशंका के चलते आसपास के घरों की तलाशी ली गई।
पूरे लखनऊ कमिश्नरेट इलाके के साथ ही हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव एवं रायबरेली जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया। सूत्रों के अनुसार एटीएस ने जिस घर में छापा मारा, उसमें 7 लोग रह रहे थे, 5 के भागने की खबर के बाद लखनऊ व आसपास के जिलों में ये अलर्ट जारी किया गया। खबर है कि पकड़े जाने से पूर्व शाहिद खां गुड्डू ने कुछ कागजात व अन्य सामान जला दिया। पकड़े गए दूसरे संदिग्ध आतंकी का नाम वसीम बताया गया है। एक पड़ोसी के अनुसार शाहिद का मोटर वर्कशॉप है और 8-9 साल पहले सऊदी गए थे।
                                                 गिरफ्तार आतंकी मसरूद्दीन
यह भी खबर है कि एटीएस की एक टीम पश्चिमी यूपी में भी छापेमारी कर रही है। भाग निकले 5 लोगों के पास विस्फोटक सामग्री होने की आंशका के चलते रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डों के साथ लखनऊ पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक भाग निकले लोगों में से एक संदिग्ध आतंकी को मलिहाबाद क्षेत्र से व एक को मड़ियांव क्षेत्र से पकड़े जाने की खबर है। अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37077967
Total Visitors
414
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This