29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

लायंस क्लब ने की कांवरियों की सेवा 

लायंस क्लब ने की कांवरियों की सेवा 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             पवित्र सावन मास में बेलवाई स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए हर सोमवार कांवरियों का जत्था पहुंच रहा है। नगर में रविवार की रात सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने कांवरियों की सेवा की। इस मौके पर संस्था ने कांवरियों को जलपान कराने के लिए शिविर लगाया।
शिविर जेसीज चौक स्थित राम जानकी मंदिर के बाहर लगाया गया। अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने कहा कि भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए जाने वाले हजारों शिवभक्त कांवरिया जेसीज चौक से गुजरते हैं। उन्हें जलपान कराने के लिए संस्था ने शिविर लगाया।
कार्यक्रम में रूपेश जायसवाल, डॉ. एसएल गुप्ता, मनोज जायसवाल, डॉ. रफीक फारुकी, रविकांत जायसवाल, अंकित कुमार गुप्ता रोमिल, रितेश आर्य, सुरेंद्र कुमार तिवारी, पवन साहू, बिजेंद्र अग्रहरि व कार्यक्रम संयोजक अनिमेष अग्रहरि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This