18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

लाल फीताशाही ! मंत्री के लिए निरीक्षण के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिछा रेड कारपेट

लाल फीताशाही ! मंत्री के लिए निरीक्षण के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिछा रेड कारपेट

# पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने लिया गार्ड ऑफ ऑनर

लखनऊ/गाजीपुर।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात कह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई कड़े कदम भी उठाए। खुद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लाल-नीली बत्तियां हटाने का फैसला किया था, अपनी फ्लीट से गाड़ियां कम की थीं और नई लग्जरी गाड़ियां नहीं खरीदी थीं। योगी का ये फैसला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। लेकिन उनके मंत्री हैं कि मानते ही नहीं…

शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 12.30 पर उनका हेलीकॉप्टर हाईवे पर ही उतरा। यहां वीआईपी कल्चर की पराकाष्ठा तब दिखी जब उन्हें हाईवे पर ही रेड कारपेट बिछाकर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि योगी इस कल्चर को कैसे नियंत्रित करेंगे। एसएसपी के पीआरओ प्रवीण कुमार का कहना है कि यह गॉर्ड ऑफ ऑनर मैनुअल के आधार पर दिया जाता है।

# वीआईपी कल्चर खत्म करने का प्रयास किया था मोदी ने

देश में वीआईपी कल्चर खत्म करने का पहला बड़ा प्रयास नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। जब वर्ष 2017 में उन्होंने मंत्रियों और अफसराें की गाड़ी पर नीली-लाल बत्ती हटाने का फैसला किया था। योगी सरकार ने भी सत्ता में आते ही यह फैसला लागू किया। इसके बाद योगी ने अपने सभी मंत्रियों को वीआईपी कल्चर खत्म करने के आदेश दिए थे।

# मंत्री ने कहा- जुलाई तक शुरू हो जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बन रहा एक्सप्रेस-वे जुलाई से शुरू हो जाएगा। शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल की लाइफ लाइन साबित होगा। इसके माध्यम से यहां के उद्योग धंधों को रफ्तार मिलेगी और पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। इस दौरान मंत्री के साथ एसीएस अवनीश अवस्थी, एसीएस अरविंद कुमार साथ में मौजूद रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This