7.1 C
Delhi
Sunday, January 11, 2026

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल गठित 

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल गठित 

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             कस्बा में मंगलवार को लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का गठन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की मौजूदगी में जेबी मार्ट में भव्य समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें खेतासराय के नए अध्यक्ष के रुप में यशपाल सोनकर और राजेश गुप्ता मंजय को महामंत्री के रुप में मनोनीत किया है।कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रुप में फखरुद्दीन अहमद,  उपाध्यक्ष की पप्पू सोनकर, फहीम अख्तर, बब्लू अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है।
समारोह में मौजूद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल व प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक गुड्डू ने माल्यार्पण कर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिले के इस महत्वपूर्ण नगर पंचायत में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का गठन होना बड़े गर्व की बात है। प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि संगठन से जुड़ने वाला कोई भी व्यापारी छोटा बड़ा नहीं होता।
हमारे लिए सड़क किनारे ठेला लगाने वाला फुटपाथ दुकानदार से लेकर बड़ा शो रूम वाला भी एक बराबर है। हम संगठन में रहते हुए व्यापारी हित के लिए हमेशा संघर्ष और आंदोलन करते हैं।कहा जिले में कहीं भी किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होता है तो उसके लिए थाना पुलिस, तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक बड़ा प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। उन्होंने खेतासराय की नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके पहले उपस्थित पदाधिकारी ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक गुड्डू , प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, जिलाध्यक्ष संजीव साहू को माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए नई कमेटी गठित करने के लिए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता उर्फ मंजय ने किया।
इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, पुष्प चौबे, सभासद अमित सोनकर, शैलेष यादव, मनीष सोनी व सदस्य के रुप में राजू सोनी, राम आशीष बिन्द, कृपा विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, फूलचंद यादव, दीपचंद सोनकर जोगिंदर राजभर , सुभाष  सोनकर, मो. आसिफ, मंदीप सोनकर, रमेश सोनकर, ओम सोनी, विमलेश यादव, सुभाष चन्द सोनकर, गुरैनी अध्यक्ष हुजैफा रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दालमंडी चौड़ीकरण की रफ्तार तेज: गिराया गया आठवां मकान

दालमंडी चौड़ीकरण की रफ्तार तेज: गिराया गया आठवां मकान # चार थानों की फोर्स, पीएसी और आरआरएफ तैनात वाराणसी। तहलका 24x7     ...

More Articles Like This