30.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

लोहिया पार्क जाने के लिए देना होगा शुल्क : उद्यान अधिकारी

लोहिया पार्क जाने के लिए देना होगा शुल्क : उद्यान अधिकारी

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के प्रबन्धन एवं रख-रखाव को ध्यान में रखते हुए जिला उद्यान विकास समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विकास भवन परिसर में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लोहिया पर्यावरणीय उद्यान में सुबह-शाम आगन्तुकों के प्रवेश पर 10 साल से छोटे बच्चों का प्रवेश निःशुल्क होगा।
इसके अलावा महिला, पुरूष, प्रवेश शुल्क दर पांच रुपया प्रतिदिन और एक माह के लिए 100 रुपया, छह माह हेतु 500 रुपया और वार्षिक शुल्क 1000 रुपया निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। पार्क में फिल्म, एलबम आदि की शूटिंग पर 5000 की धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा।
       
लोहिया पार्क में साफ-सफाई व्यवस्था सुबह-शाम दो शिफ्ट में कराने के निर्देश दिये गए। पार्क के बाहर पार्किग के अतिरिक्त 3 फ्रूड कोर्ट, 2 इण्टरटेन्मेन्ट जोन (अन्दर/बाहर) बनाये जाने का निर्णय लिया गया। जो खुली बोली के माध्यम से निविदा, नीलामी कराकर अधिकतम धनराशि प्राप्त संस्था से कार्य कराया जायेगा। ओपन जिम में नये उपकरण लगाये जाने का निर्णय लिया गया।
लोहिया पार्क में म्यूजिक सिस्टम लगाये जाने का निर्णय लिया गया, ताकि मधुर ध्वनि के साथ, भ्रमण योगा व एक्सरसाइज करने वाले इसका लुत्फ उठा सकें। जो संस्था इसे लगायेगी, उसे तीन वर्ष के लिए मेन्टेनेंस भी करना होगा। पार्क में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पेट्रोलिंग गस्त को बढाने एवं महिला पुलिस को भी गस्त में शामिल करने का निर्णय लिया गया। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका को कूड़ा गाड़ी लगाने के निर्देश दिये गए, जो प्रतिदिन पार्क से कूड़े को एकत्रित करेगी।
पार्क के अन्दर चल रहे कार्य को आरईडी को 15 दिन में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। पार्क में झण्डे की व्यवस्था के लिए धनराशि का आहरण कमेटी फण्ड से किये जाने का निर्णय लिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This