36.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को मिला एकेडेमी सम्मान 

वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को मिला एकेडेमी सम्मान 

# अवधी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए किए गए पुरस्कृत

कादीपुर, सुलतानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
             चर्चित वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को हिन्दुस्तानी एकेडेमी ने अपने 96वें स्थापना दिवस पर एकेडेमी सम्मान से विभूषित किया है। उन्नीस सौ सत्ताईस में स्थापित हिन्दुस्तानी एकेडेमी उत्तर प्रदेश शासन के भाषा विभाग के अंतर्गत काम करने वाली प्रतिष्ठित संस्था है। अपने स्थापना दिवस पर प्रयागराज मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में एकेडेमी ने देश भर के ग्यारह साहित्यकारों को सम्मानित किया। जिसमें अवधी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को एकेडेमी सम्मान दिया गया। लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह व एकेडेमी के सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जटायु को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ आदि देकर सम्मानित किया।
02 सितम्बर 1952 को धनपतगंज ब्लाक के पीपरगांव में जन्मे मथुरा प्रसाद सिंह जटायु रणवीर राजकुमार इंटरकालेज बरवारीपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वर्तमान में कादीपुर के शाहगंज रोड स्थित विक्रम भवन निवासी जटायु की शिक्षा दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई। देशभर की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से पचास से अधिक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त कर चुके जटायु का खड़ी बोली महाकाव्य ज्वाला, अवधी खंडकाव्य अहल्या व दोहा संग्रह पोर पोर में पीर प्रकाशित और चर्चित हो चुका है। इसके अलावा लगभग पांच अप्रकाशित कृतियां भी हैं। साहित्य, समाज और शिक्षा से जुड़े आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु का जन्मदिन लगभग पच्चीस वर्षों से साहित्य दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को अवधी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित एकेडेमी सम्मान दिये जाने पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, कमल नयन पाण्डेय, जयंत त्रिपाठी , डॉ.सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु, डॉ.डी एम मिश्र, डॉ राधेश्याम सिंह, डॉ शोभनाथ शुक्ल, डॉ ओंकार नाथ द्विवेदी, ब्रजेश कुमार पांडेय, पवन कुमार सिंह व ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि समेत अनेक साहित्यकारों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे जनपद का गौरव बताया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37041333
Total Visitors
498
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This