19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

वर्चस्व को लेकर बालू माफिया भिड़े, फायरिंग में दो मजदूरों की मौत

वर्चस्व को लेकर बालू माफिया भिड़े, फायरिंग में दो मजदूरों की मौत

भोजपुर।  
तहलका 24×7 
              भोजपुर में वर्चस्व को लेकर जबरदस्त फायरिंग हुई है। 50 राउंड से अधिक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। दुस्साहसिक घटना में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई। जो खूनी खेल में तब्दील हो गई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 50 राउंड फायरिंग की गई,जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
मृतकों की शिनाख्त विकास महतो (20) और सुदर्शन राय (40) के रूप में हुई है। दोनों छपरा के रहने वाले थे। मृतकों के परिवार तक खबर पहुंची लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोलीबारी में एक शख्स घायल भी हुआ है। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस भी एक्शन में आ गयी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह, एसडीओपी रंजीत कुमार सिंह और कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कमालूचक बालू घाट पर पहुंचे, मामले की छानबीन में जुट गए।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर बंदूकें गरजी हैं। पहले भी कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अवैध बालू खनन पर प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी रोक क्यों नहीं लग पाती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This