34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

वाराणसी : नारायण को पाने का सहज मार्ग है नर सेवा- रजनीकांत मिश्रा

वाराणसी : नारायण को पाने का सहज मार्ग है नर सेवा- रजनीकांत मिश्रा

# अमरावती ग्रुप ने किया डेढ़ हजार कम्बल का वितरण

पिण्डरा।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 नर सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है नर की सेवा से नारायण को पाया जा सकता है क्योंकि मानव का जन्म मानवता की सेवा के लिए हुआ है। प्राचीन समय से ही ऋषि-मुनि सेवा करने पर ज़ोर देते हैं। सेवा ऐसा भाव है जिसे करने वाला भी सुख पाता है और जिसकी की जाती है वह भी सुख पाता है। सेवा से किसी का अहित नहीं होता बल्कि दो जन प्रेम के बंधन में बंध जाते हैं उक्त धारणा को आत्मसात करते हुए अमरावती ग्रुप्स के द्वय चेयरमैन व भाजपा नेता रजनीकांत मिश्रा व रवि प्रकाश पांडेय द्वारा भीषण ठंड में जरुरतमंदो को राहत पहुंचाने के लिए कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाकर लोगो के चेहरे पर सुकून व खुशी साफ दिखा।

अमरावती ग्रुप्स के द्वय चेयरमैन व भाजपा नेता रजनीकांत मिश्रा जी व रवि प्रकाश पांडेय जी ने बताया कि भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए अमरावती परिवार द्वारा पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी असहाय एंव जरूरतमंदो को लगभग डेढ़ हजार कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान नलिनीकांत मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, कृष्ण कांत त्रिपाठी, दूध नारायण दुबे, जगदीश प्रसाद मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, मनीष चौबे पूर्व ग्राम प्रधान धरसौन, संजय मिश्रा, शिव शंकर सिंह, जोगेंद्र सिंह, मनीष पाठक मंडल अध्यक्ष पिंडरा, ओम प्रकाश पटेल, वंश नारायण पटेल, संजय राजभर, सुरेंद्र गौतम, विकास चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37008475
Total Visitors
313
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या आजमगढ़।  तहलका 24x7               जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This