28.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

वाराणसी : ब्रह्म सेना ने किया सवा लाख जनेऊ का शोधन

वाराणसी : ब्रह्म सेना ने किया सवा लाख जनेऊ का शोधन

# ब्रह्न तेज अभियान के तहत पहनाया जाएगा ब्राम्हणों को

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
              वर्तमान परिवेश में अपने संस्कार व संस्कृति से दूर हो रहे ब्राह्मणों को पुन: अपने संस्कारों से जोड़ने के लिए ब्रह्म सेना ने पहल की है। श्रावणी पर्व पर रविवार को ब्रह्म सेना ने ब्रह्न तेज अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले चरण के तहत वाराणसी के अस्सी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में ऋषि पूजन कर सवा लाख जनेऊ को शोधित किया गया।इस अभियान के माध्यम से जनेऊ धारण करना छोड़ चुके ब्राह्मणों को विधि विधान से जनेऊ धारण कराया जाएगा।

श्रीराम जानकी मंदिर में पं श्रीप्रकाश पांडेय की देख-रेख में पांच ब्राम्हणों ने पूजन शुरू कराया। साखा और सूत्र के साथ सूर्य देवता को साक्षी मानते हुए गायत्री मंत्र के आह्वान के साथ जनेऊ धारण, पाठ और हवन के उपरांत पूजन पूर्ण हुआ। ब्रह्म सेना अगले छह माह में वाराणसी और आस-पास के सटे जिलों के ब्राम्हणों का शुद्धिकरण के पश्चात जनेऊ धारण कराएगा। संपर्क के दौरान विप्रों को एक पैकेट दिया जायेगा जिसमें दो जनेऊ और एक साहित्य होगा। साहित्य में जनेऊ का विज्ञान, उसकी संरचना, धारण करने के फायदे, मंत्र, ब्रह्मगांठ की जानकारी आदि सब कुछ बताया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36794859
Total Visitors
662
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This