35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

वाराणसी : सेवानिवृत्त रेलकर्मी के निर्माणाधीन मकान का बारजा टूटा 

वाराणसी : सेवानिवृत्त रेलकर्मी के निर्माणाधीन मकान का बारजा टूटा 

# मलबे में दबकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
              पांडेयपुर नई बस्ती में बुधवार को सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के निर्माणाधीन मकान का बारजा टूट गया। इसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पांडेयपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया और दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
रिटायर्ड रेलकर्मी रामलाल पुत्र नग्गू राम का पंचकोशी मार्ग पर यादव भोजनालय के पास मकान है। बुधवार को चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच बारजा भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से दीपक जायसवाल (42) पुत्र स्व रामचंद्र जायसवाल निवासी कांशीराम आवासीय योजना शिवपुर और छोटई (40) पुत्र रामधारी निवासी कोईलबहा इंद्रपुर शिवपुर भी निर्माणाधीन मकान के खुले हुए आंगन में गिर पड़े। गंभीर रूप से घायलों कोे दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रामलाल का पूरा परिवार मकान में ताला बंद कर फरार हो गया है।
घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया करा दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36802599
Total Visitors
757
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This