39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

विंध्याचल मंदिर में दर्शन को लेकर भिड़ंत, पुरोहित को दूसरे पुरोहित के गुट ने घेरकर पीटा

विंध्याचल मंदिर में दर्शन को लेकर भिड़ंत, पुरोहित को दूसरे पुरोहित के गुट ने घेरकर पीटा

मिर्जापुर।
तहलका 24×7
             विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन को लेकर पुरोहितों में ही मारपीट की घटना आम बात होती जा रही है। आए दिन दर्शन पूजन कराने को लेकर मारपीट हो रही है। मंगलवार यजमान को दर्शन पूजन कराने को लेकर दो पुरोहित आपस में भिड़ गए। मारपीट शुरू हुई तो एक पुरोहित को जमीन पर गिराकर दूसरे पुरोहितों के गुट ने घेरकर पीटा। पुरोहित की बेतहाशा हुई पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।

मंगलवार को मां विंध्याचल मंदिर में दो पुरोहित अपने-अपने यजमान को दर्शन पूजन कराने लेकर गए थे। इसी दौरान दोनों पुरोहितों में कहासुनी हो गई। कहासुनी होते-होते मारपीट पर उतारु हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष के पुरोहितों ने लाठी-डंडे से दूसरे पुरोहित को पीटना शुरू कर दिया। पुरोहित जमीन पर गिर गया इसके बाद भी उसकी पिटाई जारी रही।

पिटाई का वीडियो वायरल होते ही विंध्याचल पुलिस हरकत में आई। मारपीट में जख्मी पुरोहित अमित ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भानु, भिगू, नित्यानंद व शिवानंद के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संदर्भ में एएसपी सिटी संजय वर्मा ने बताया कि दर्शन पूजन कराने को लेकर पुरोहितों में मारपीट हुई है। पुरोहित की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37095503
Total Visitors
525
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पेड़ से टकराई अनियंत्रित सफारी, चार की मौत, एक गंभीर

पेड़ से टकराई अनियंत्रित सफारी, चार की मौत, एक गंभीर बलिया।  तहलका 24x7                जिले के...

More Articles Like This