28.1 C
Delhi
Tuesday, July 9, 2024

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में 143 मकान जर्जर 

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में 143 मकान जर्जर 

# नगर निगम की नोटिस के बाद भी रह रहा परिवार, बड़े हादसे का बना है खतरा

वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7 
              विश्वनाथ मंदिर के एक किलोमीटर परिक्षेत्र के दशाश्वमेध जोन में 143 मकान जर्जर अवस्था में हैं। ज्यादातर मकानों में लोग रह रहे हैं। त्रिपुरा भैरवी घाट के पास जर्जर भवन में लोग परिवार के साथ रह रहे हैं। यहां दीवारों में दरार के साथ पत्थर की पटिया भी टूट रही है। लकड़ी के धरन में दीमक लग चुकी है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
दुर्गा घाट पर शाही नाले की सफाई के लिए आठ भवनों को खाली करने के लिए जलकल ने नोटिस भेजा है। ये भवन जर्जर हैं। इसके साथ ही कमच्छा मेंं पब्लिक वेलफेयर अस्पताल भी जर्जर है। मदनपुरा में जर्जर मकानों के नीचे दुकानें हैं। यहां ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। बारिश आने के बाद भी नगर निगम ने जर्जर भवनों को गिराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं शुरु की।
शहर में 404 जर्जर भवन हैं। नगर निगम के पांच जोन में सबसे ज्यादा जर्जर भवन कोतवाली जोन में है। कोतवाली जोन में 188, दशाश्वमेध में 143, आदमपुर में 19, भेलूपुर में 14 और वरुणा पार में 40 जर्जर भवन हैं। नगर निगम की ओर से इन सभी भवन स्वामियों को नोटिस दी गई है।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद वाले मकानों में दोनों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने और उसे ध्वस्त कराने का आदेश देना पड़ता है। इसके बाद भी भवन नहीं गिराए जाते हैं, तो इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ध्वस्तीकरण कराया जाता है।
जर्जर भवनों को ध्वस्त करने में नगर निगम के सामने कई कानूनी अड़चने भी हैं। कई बार भवन स्वामी और किराएदार कोर्ट की शरण में चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में भवन को गिराने में कानूनी अड़चन बाधा बनती है। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ऐसे भवनों के ध्वस्तीकरण का काम करता है। तब तक हादसा न हो इसके लिए दोनों पक्ष को मकान खाली करने को कहा जाता है।
नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि शहर के जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस दी गई है। यदि वे नहीं गिराएंगे तो नगर निगम गिराएगा। जोनल अधिकारियों के माध्यम से नोटिस के बाद भी कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

तालाब में डूबने से किशोर की मौत खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7.                 ...

More Articles Like This