13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

# मूर्ति स्थापना से पूर्व गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र की सीमा से सटे पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दसगरपारा गॉव में गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन चौरी माता देवी स्थल पर नवनिर्मित दुर्गा माता मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी। मूर्ति स्थापना से पूर्व गाजे बाजे के साथ गॉव की कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने मां दुर्गा के भक्तिमय गीत गाये।
गुरुवार की सुबह पंडित रामजीत शुक्ला ने यजमान डॉ अखण्ड प्रताप सिंह व उनकी धर्मपत्नी मधू सिंह के साथ वैदिक मन्त्र के साथ यज्ञ हवन की शुरुआत की। तत्पश्चात गॉव की कन्याओं ने सिर पर आम्रपात व जल से भरा कलश लेकर मड़ैया, गोदाम, गायत्रीनगर, बबुआन आदि मोहल्लों का परिक्रमा करते हुए पुनः दुर्गा माता मंदिर पहुची। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल युवक व युवतियों ने भक्तिमय गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने पचरा गीत गाया। पंडित रामजीत शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित मन्दिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा करायी। प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नवमी के दिन भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जायेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों समेत क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि वे मातारानी के भंडारे में शामिल होकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। अंत मे मुख्य यजमान पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह ने सभी आगतो के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राजेश सिंह, अनिल सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, विनय सिंह, विजय सिंह, भोलू सिंह, संजीव शुक्ला, सुरेश पाल, शिव उपाध्याय, उज्ज्वल सिंह, संदीप सिंह, सैन बहादुर सिंह, राम सिंह, राजन खरवार, शीतला प्रसाद खरवार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This