30.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

व्यापरियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित 

व्यापरियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित 

# हाथरस की घटना पर जताया दुःख, दी श्रद्धांजलि 

शाहगंज, जौनपुर।                                    एखलाक खान                                        तहलका 24×7                                                             उद्योग व्यापार मंडल की तहसील और नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आजमगढ़ रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर हाथरस में भगदड़ की वजह से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में निवर्तमान तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल और निवर्तमान नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने तहसील इकाई के निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल और नगर इकाई के निर्वाचित अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, महामंत्री सुनील अग्रहरि, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
दोनों इकाई के अध्यक्षों ने अपने स्वीकार्यता उद्बोधन में व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। सभा को दिनेश चंद्र गांधी, अरविंद अग्रहरि, सुशील सेठ बागी आदि ने भी संबोधित किया। अंत में सभी व्यापारियों ने हाथरस में भगदड़ के दौरान मारे गए सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सेठ ने किया।
इस मौके पर सत्येंद्र मोदनवाल, महेंद्र वर्मा एडवोकेट, मनोज जायसवाल, मनीष अग्रहरि, दीपक जायसवाल, आशीष प्रीतम, ओम चौरसिया, देवी प्रसाद चौरसिया, अनिमेष अग्रहरि, अजय अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This