29.1 C
Delhi
Friday, July 5, 2024

व्यापारी नेता पुनः प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

व्यापारी नेता पुनः प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

# पूरा जीवन व्यापारियों के मान-सम्मान, सुरक्षा और उन्नति के लिए समर्पित : इंदु सिंह

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोतीनगर और व्यापारी महासम्मेलन रवींद्रालय चारबाग लखनऊ में संपन्न हुआ।जिसमें जौनपुर के व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह इंदु पुन: प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
रविवार को चुनाव के उपरांत रवींद्रालय में व्यापारी महासम्मेलन आयोजित कर निर्वाचित पाधिकारियों को सम्मानित किया गया। व्यापारियों की समस्याओं को व्यापारी महासम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सम्मुख रखकर व्यापारियों को राहत देने की मांग की।
इस अवसर पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारी नेता इंदु सिंह को अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात इंदु सिंह ने व्यापारी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता और संगठन के प्रति निष्ठा से व्यापारियों की सेवा करने का अवसर मिला, जिससे मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं।
कहा व्यापारियों के मान-सम्मान, रक्षा और उन्नति के लिए मेरा पूरा जीवन सदैव समर्पित रहेगा। चुनाव और व्यापारी महासम्मेलन में जनपद से जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु, महामंत्री आरिफ हबीब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित हुए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                 जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक...

More Articles Like This