32.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

शराब माफिया को पकड़ने गए सिपाही की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, अर्धनग्न हालत में दरोगा लहुलुहान मिला खेत में

शराब माफिया को पकड़ने गए सिपाही की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, अर्धनग्न हालत में दरोगा लहुलुहान मिला खेत में

शहीद सिपाही के परिजनों को 50 लाख की मदद की घोषणा

मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व रासुका लगाने के दिए निर्देश

लखनऊ/कासगंज।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                यूपी के कासगंज में अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ने गई पुलिस टीम को अपराधी व उसके साथियों ने बंधक बनाकर प्राणघातक हमला कर सिपाही को लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटा, सिपाही की अस्पताल में मौत हो गई जबकि एसआई अर्धनग्न हालत में लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़े मिले उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कार्रवाई किए जाने व रासुका लगाने जाने के निर्देश दिए हैं।

                                       घायल दरोगा को अस्पताल ले जाते हुए पुलिसकर्मी

मुख्यमंत्री ने शहीद सिपाही के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर में बदमाशों ने दरोगा अशोक और कांस्टेबल देवेंद्र को बंधक बनाया। कांस्टेबल देवेन्द्र को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दरोगा अशोक खेत में अर्धनग्न अवस्था में लहुलुहान मिले जिन्हे ढूंढकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

                                        अपराधियों की तलाश में पुलिस ने शुरू की कंबिग

बताया गया है कि गांव में अवैध शराब बनाए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल करने और शराब माफिया को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस टीम पर हमले, बंधक बनाए जाने व सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक वह कई थानों की पुलिस अपराधियों की सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है।
Feb 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This