34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

शर्मनाक : भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का भी नहीं रखा मान

शर्मनाक : भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का भी नहीं रखा मान

# निठल्लेपन के लिए जगजाहिर है वाराणसी नगर निगम के बेपरवाह अधिकारी

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
             देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के सम्मान में वाराणसी नगर निगम पूरी तरह से बट्टा लगा रहा है। शहनाई के जादूगर के घर की ओर जाने वाली सड़क कई दिनों से सीवर के पानी में डूबी है। मगर अपने निठल्लेपन के लिए जगजाहिर नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं। दुनिया भर में बनारस की ख्याति को बढ़ाने वाले बिस्मिल्लाह खां के नाम पर बनी सड़क पर इस कदर लापरवाही की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के सम्मान में कई साल पहले नगर निगम ने उन्हें समर्पित करते हुए उस रास्ते का नाम ही उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग किया था। मगर, इस सड़क की वर्तमान स्थिति शर्मसार करने वाली है। नगर निगम की लापरवाही के चलते पूरी सड़क के चारों ओर सीवर का पानी भर गया है। इस महान हस्ती के नाम पर बना मार्ग कई दिनों से सीवर में डूबा है और ऐसा नहीं है कि नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। मगर, नगर निगम की टालू कार्यशैली से शहर के महान विभूतियों के सम्मान पर बट्टा लग रहा है। लेकिन, किसी को चिंता नहीं है। इस समय भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां मार्ग से गुजरने वाला हर कोई यही कहेगा वाह रे स्मार्ट सिटी बनारस…

सीवर ओवरफ्लो की समस्या तो लगभग हर वार्ड और इलाके में है। रविवार को हड़हा सराय में भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के आवास पर जाने वाले मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो ने क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घर वाले हों या बाहर वाले, उस्ताद के घर जाने के लिए सीवर से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। उस्ताद के घर से थोड़ी दूर पहले भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से है। हड़हा सराय, दालमंडी व नई सड़क पूर्वांचल की थोक व फुटकर सामानों की बड़ी मंडी इसी क्षेत्र में है। ग्राहक और व्यापारी इसी गली से होकर दालमंडी, छत्तातले, राजा दरवाजा, कच्ची सराय, हड़हा सराय खरीदारी के लिए जाते हैं।
स्थानीय निवासी शकील अहमद जादूगर ने बताया कि हर 10-15 दिन पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आती है। सुबह और शाम को सबसे अधिक परेशानी होती है। सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़क भी खराब हो चुकी है। हाजी फरमान हैदर ने बताया कि भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के आवास को जाने वाली सड़क की हालत दयनीय है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। दुकानदार सरफराज ने बताया कि पूरे इलाके की सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इसके कारण सड़क भी खराब हो चुकी है। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की जा चुकी है। 

# दो साल पहले सड़क बनाकर भूले

वाराणसी नगर निगम ने दो साल पहले यह सड़क बनवाई थी। इसके बाद ही यह टूटने लगी। इस पर दो बार पैचवर्क के नाम पर बजट स्वीकृत किया गया है, मगर इस सड़क की हालत नहीं सुधर सकी। मोहर्रम के मौके पर इस मार्ग पर अकीदतमंदों की भी आवाजाही होती है।

जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के काम के चलते सीवर की पाइप लाइन टूटी है। इसकी मरम्मत का काम स्मार्ट सिटी करवा रही है। तीन चार दिनों के भीतर पाइप लाइन डालने के बाद समस्या दूर हो जाएगी। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047917
Total Visitors
585
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This