28.1 C
Delhi
Tuesday, July 9, 2024

शातिर जालसाज को आठ साल बाद एसटीएफ ने दबोचा 

शातिर जालसाज को आठ साल बाद एसटीएफ ने दबोचा 

# 150 करोड़ कमाए, रहने लगा पंजाब में, गांव पहुंचा तो घनघनाने लगे एसटीएफ के फोन

फतेहपुर। 
तहलका 24×7 
             यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने 150 करोड़ के गबन के आरोपी और 25 हजार का इनामी जालसाज राजेश मौर्य को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया जालसाज पिछले आठ साल से अपनी वेश-भूषा और नाम बदलकर पंजाब में रह रहा था। वह अपने परिजनों से मिलने गांव आया था, तभी मुखबिर की सूचना पर यूपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी लोगों को नए-नए प्रोजेक्ट लगवाने का प्रलोभन देकर ठगी करता रहा और करोड़ों रुपए वसूलने के बाद फरार चल रहा था। प्रदेश के कई जिलों में गंभीर धाराओं में उसके के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर गांव का रहने वाले राजेश मौर्य ने पढ़ाई खत्म करने के बाद महाराष्ट्र जाकर मार्केटिंग का काम किया। कुछ दिनों बाद वापस अपने गांव लौटा और एक एनजीओ का रजिस्ट्रेशन करवाया। जिसके माध्यम से आसपास के क्षेत्र के लोगों से मिलकर नए-नए प्रोजेक्ट में पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर प्रोजेक्ट में मशीन लगाकर कच्चा माल तैयार कर मार्केट में सप्लाई करने लगा। दो से तीन माह में 33 लाख रुपये इकट्ठे किए।
इसी दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कंपनी में छापा मारकर 33 लाख बरामद किए, जिसका वह ब्योरा नहीं दे सका। आरोपी प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों को झांसा देकर भारी रकम की वसूली करके फरार हो गया था। जो अपनी पहचान बदलकर वर्षों से पंजाब में शरण लिए था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

तालाब में डूबने से किशोर की मौत खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7.                 ...

More Articles Like This