25.1 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

शाम को आनी थी बारात, दुल्हन अलसुबह प्रेमी संग फरार

शाम को आनी थी बारात, दुल्हन अलसुबह प्रेमी संग फरार

# वर ने दिखाई समझदारी, दुल्हन के मौसेरी बहन से रचाई शादी

पंवारा, जौनपुर।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7 
          थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को बारात आनी थी और भोर में ही दुल्हन (युवती) प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो आनन-फानन में वर पक्ष से बात करके फरार हुई युवती के मौसेरी बहन से उसी तिथि में शादी करायी गई। शादी संपन्न होने के बाद शनिवार को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी और गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। कहा कि वह गहने भी लेकर गई है।बृहस्पतिवार को एक गांव निवासी युवती की शादी तय थी। बारात की तैयारी चल रही थी। शाम को बारात आनी थी, लेकिन भोर में ही वह फरार हो गई।
सुबह होने पर जब घर वालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। पहले खोजबीन हुई, जब पता नहीं चला तो वर पक्ष को फोन करके जानकारी दी गई। हालांकि वर पक्ष ने भी समझदारी दिखाई और बात आगे बढ़ने से पहले ही दोनों पक्षों से आपसी सहमति से मामले को हल कर लिया। जो युवती भागी थी, उसकी मौसेरी बहन से शादी उसी तिथि में करा दी गई। पुलिस के अनुसार, पता चला है कि युवती का अपने ही गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव के व अंतरजातीय होने के कारण दोनों के परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। शादी के दिन ही भोर में दोनों फरार हो गए। युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गई। थाना प्रभारी पंवारा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37012706
Total Visitors
227
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This