31.7 C
Delhi
Tuesday, July 2, 2024

शाहगंज में बनेगी चार नई पुलिस चौकियां

शाहगंज में बनेगी चार नई पुलिस चौकियां

# निर्माण कार्य शुरू कर एसपी को भेजा गया प्रस्ताव

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाएं रखने के लिए कोतवाली क्षेत्र में चार नई पुलिस चौकियां स्थापित करने का प्रस्ताव है। स्थानीय स्तर से प्रस्ताव जिले के कप्तान को भेजा गया है।क्षेत्र के इमरानगंज बाजार (सबरहद), बड़गांव बाजार, निजमापुर बाजार में चौकी का निर्माण कार्य चल रहा है।
जबकि नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी में पहले ही पुलिस चौकी का भवन बना हुआ है। पूर्व में चौकी संचालित हो रही थी जिसे बाद में बंद कर दिया गया। एक बार पुनः उक्त पुलिस चौकी का कायाकल्प करके चलाए जाने का प्रस्ताव है।इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए चार पुलिस चौकियों को शुरू किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है।
प्रस्ताव पर जिले के कप्तान से अनुमति मिलने के उपरांत चौकी सुचारू रुप से शुरू हो जाएगी। चौकियों की स्थापना से अपराध व अपराधियों पर और बेहतर ढंग अंकुश लगाया जा सकेगा। असामाजिक तत्वों व अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को लेकर पुलिस महकमा मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस की निगाह है, ऐसे कृत्यों को रोका जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर 

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर  # भू माफिया पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने कसा शिकंजा, जुर्माना और मुकदमा  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक...

More Articles Like This