16.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

शोभायात्रा के दौरान नही होना चाहिए शस्त्र प्रदर्शन : जिलाधिकारी

शोभायात्रा के दौरान नही होना चाहिए शस्त्र प्रदर्शन : जिलाधिकारी

# डीएम-एसपी ने ली जिला शान्ति समिति की बैठक, डीजे की आवाज नियंत्रण में रखने का निर्देश

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
                 जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जयंती सहित अन्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई आदि की समस्या नहीं आनी चाहिए। अधीक्षण अभिंयता विद्युत को लटके हुए विद्युत तारों को ठीक कराने, विद्युत आपूर्ति आदि के संबंध में निर्देश दिये। शोभा यात्रा के दौरान निकलने वाले जुलूस के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि डीजे की आवाज तथा ऊंचाई मानक के अनुरूप होनी चाहिए। शोभायात्रा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।
समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 से 6 अप्रैल के मध्य विभिन्न प्रतिष्ठित मंदिरों, राम मंदिरों, पीठों में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत कराया जाए, जिसके लिए मन्दिर परिसर और आस-पास साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मन्दिरों में सफाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया।
शोभायात्रा निकलने वाले सभी मार्गों पर सफाई के साथ फागिंग कराने के भी निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग के तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहेगी। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयूष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This