25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

संकटमोचन मंदिर के महंत के घर भीषण चोरी, तीन पीढ़ियों के पुश्तैनी गहने और नगदी गायब

संकटमोचन मंदिर के महंत के घर भीषण चोरी, तीन पीढ़ियों के पुश्तैनी गहने और नगदी गायब

वाराणसी।
तहलका 24×7
                संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के घर करोड़ों की चोरी हुई है। चोरों ने दोपहर 11 से 1 बजे के बीच महंत के घर में घुसकर एक आलमारी का ताला तोड़ा और दूसरी आलमारी खोली। इनमें रखे पुश्तैनी गहने और कैश लेकर फरार हो गए।गहनों में सोने और हीरे की तीन पीढ़ियों की खानदानी ज्वेलरी शामिल है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। करीब 3 लाख रुपए नगदी भी गायब है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की यह घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में महंत विश्वंभर नाथ मिश्र के तुलसी घाट स्थित आवास में हुई है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्रा किसी काम से दिल्ली गए थे।
वहां से लौटने पर चोरी होने की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी जानकारी भेलूपुर थाने को दी। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर अपने साथ ले गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This