13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

संस्था के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए पूर्व अध्यक्ष 

संस्था के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए पूर्व अध्यक्ष 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का 45वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एवं उनकी पत्नियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दक्षिण भारतीय थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने दक्षिण भारतीय परिधान पहने और दक्षिण भारतीय भोजन भी किया। इस मौके पर संस्था के 24 पूर्व अध्यक्ष अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।
संस्था की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि 1980 में 23 नवंबर को संस्था की स्थापना नगर में की गई थी। इस उपलक्ष्य में 45वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को ज्योत्स्ना भवन में मनाया गया। समारोह में संस्था के पूर्व अध्यक्षों व उनकी पत्नियों को सम्मानित किया गया और उन्हें उपहार भी दिए गए।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजीत आर्य, डॉ. राजकुमार मिश्रा, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, रमेश चंद्र गुप्ता ने अपनी स्मृतियों को साझा किया। पूर्व अध्यक्षों ने संस्था के वर्तमान नेतृत्वकर्ताओं को शुभकामना दी और जेसी आस्थाओं पर चलते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में रुचि, ख्याति और रक्षा ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन सौरभ सेठ ने किया। कार्यक्रम संयोजक रोहित गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी, महेंद्र जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता, रुपेश जायसवाल, मनोज पांडेय, चंदन सेठ, रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, आशा गुप्ता, डॉ. एसएल गुप्ता, डॉ. शमीम अहमद,  संदीप जायसवाल, मनीष अग्रहरि, मनोज जायसवाल, संगीता जायसवाल, आदित्य अग्रहरि, कार्तिक अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, बालाजी राव, सुशील पालू, रवि अग्रहरि, अमृता जायसवाल, पूजा साहू, विश्वनी जायसवाल, नैंसी अग्रहरि, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद चौरसिया, रौनक, आयुष, आदर्श, आयुष्मान आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This