31.1 C
Delhi
Saturday, June 22, 2024

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

पवई, आजमगढ़।
एके सिंह 
तहलका 24×7
               पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। पवई थाना क्षेत्र के रैदा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 197. 9 पर शनिवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
मृतक वीर बहादुर निवासी ग्राम वीरभद्रपुर थाना मेहनगर, आजमगढ शनिवार को बाइक से आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 197.9 माइल स्टोन पर पीली पट्टी के भीतर खड़ी ट्रक से टकरा गया।
मौके पर यूपीडा की गश्ती दल पहुंच कर एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत 

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत  खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                क्षेत्र...

More Articles Like This