29.1 C
Delhi
Friday, July 5, 2024

सत्संग समापन के बाद मची भगदड़ में 120 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा 

सत्संग समापन के बाद मची भगदड़ में 120 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा 

# मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हज़ार मुआवजे का ऐलान 

हाथरस। 
तहलका 24×7 
              उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्त होने के बाद जैसे ही भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 120 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सौ से ज्यादा लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हृदयविदारक हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ को घटना की जांच का निर्देश दिया है। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस रवाना हो गए हैं।
बताया जाता है कि हाथरस के सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में साकार हरि बाबा का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग सत्संग में पहुंचे थे। इसी दौरान लोग भीड़ के कारण परेशान होने लगे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोग जमीन पर गिरे तो उन्हें कुचलते हुए अन्य लोग निकलने लगे, और स्थिति बेकाबू होने पर गम्भीर घटना हुई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                 जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक...

More Articles Like This