35.1 C
Delhi
Tuesday, July 2, 2024

सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान

सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              सदभावना क्लब के अध्यक्ष हफीज शाह के नेतृत्व में एक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में किया गया। संस्था सक्रिय सदस्यों के अथक प्रयास से 40 यूनिट का रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में रक्तदाताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मान समारोह का प्रारम्भ माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मधु सूदन बैंकर ने कहा कि वैसे तो हिन्दू शास्त्रों में चार प्रकार के दान बताये गये हैं। लेकिन, उनमें सबसे भी बड़ा दान रक्तदान है। एक यूनिट रक्तदान से पांच लोगों की जान बचायी जा सकती है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलमदार नज़र ने कहा कि हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में संस्था ने ​इतने विशाल कार्यक्रम किए हैं कि आने वाले समय में यह संस्था शीर्ष पर दिखायी देगी।
पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल ने भी इस रक्तदान की सफलता के लिये सभी सदस्यों को बधाई दी। संस्थाध्यक्ष हफ़ीज शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन का हर साथी ऊर्जावान है। आप लोगों के सहयोग से ही संस्था जनपद में सेवाभाव करने वाली संस्था बन गयी है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने लोगों को शुभकामनाएं दी। कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने कहा क़ी आने वाले दिनों में संस्था सेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रम करेगी।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र वितरित किया गया।
रक्तदान करने वालो में संतोष अग्रहरी, मो. रज़ा खान, अतित मौर्या, विवेकानंद मौर्या, चंद्रेश मौर्या, डॉ. राशिद खान, लोकेश जावा, विनीत गुप्ता, बेलाल खान, अजय देवा, अनूप गुप्ता, नागेंद्र यादव, अमित गुप्ता आदि ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता सोमेश्वर केसरवानी, महेंद्र यादव, प्रितेश गुप्ता, आशीष सेठ, धीरज गुप्ता आदि ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा व आभार संयोजक विनीत गुप्ता ने व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लायंस क्लब ने डाक्टर्स-डे पर चिकितसकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब ने डाक्टर्स-डे पर चिकितसकों को किया सम्मानित शाहगंज, जौनपुर।  राजकुमार अश्क  तहलका 24x7                 डाक्टर...

More Articles Like This