12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

सनसनीखेज : रिटायर्ड डीजी डीके शर्मा ने खुद को मारी गोली

सनसनीखेज : रिटायर्ड डीजी डीके शर्मा ने खुद को मारी गोली

# बीमारी के चलते थे डिप्रेशन में, पुलिस महकमे में शोक की लहर

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                    राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां आज सुबह गोमतीनगर में रिटायर्ड डीजी/आईपीएस डीके शर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 73 साल के दिनेश कुमार शर्मा पत्नी और दो बच्चों के साथ गोमतीनगर के विशालखंड में रहते थे। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है इसमें डिप्रेशन की वजह से जान देने की बात लिखी हुई है, वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने घर के उस कमरे को सील कर दिया है, जिसमें डीके शर्मा का शव मिल है। फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।  डीके शर्मा 2010 में डीजी आवास विकास पुलिस निगम के पद से रिटायर्ड हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अफसर ने खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो अफसर खून से लथपथ बेसुध हाल में गिरे पड़े थे, उन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

# बहुत जिंदादिल इंसान थे

एडीजी (सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 25 वर्ष पुराना संबंध है। मेरे आईजी जोन गोरखपुर हुआ करते थे तभी से मेरे अभिभावक की तरह संबंध रहे हैं। 90 के दशक से क्रिकेट टीम से जुड़े हुए थे। वो कमेंट्री भी करते थे, बहुत जिंदादिल इंसान रहे हैं। सुसाइड के बारे में उन्होने कहा कि ये जांच का विषय है। कौन सी ऐसी बात हो गई कि अचानक ऐसा स्टैप लिया। ये हमारे लिए आश्चर्य का विषय है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This