38.1 C
Delhi
Thursday, June 20, 2024

सपा प्रमुख अखिलेश यादव व अवधेश प्रसाद ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव व अवधेश प्रसाद ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
                सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की सियासत में हिस्सा लेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था, जिसमें उन्होंने करहल सीट छोड़ दी।
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि विधायक पद से आज इस्तीफ़ा दे दिया है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को मेरा प्रणाम, आपने मुझे लम्बे समय तक सेवा करने का अवसर प्रदान किया, इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। अब सांसद होने के नाते आप सभी जनता की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाऊंगा।
अखिलेश यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा व विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा ने अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

देवर-भाभी में अवैध संबंध से क्षुब्ध पति ने भाई के सीने में उतार दी गोली

देवर-भाभी में अवैध संबंध से क्षुब्ध पति ने भाई के सीने में उतार दी गोली पटना।  तहलका 24x7        ...

More Articles Like This