17.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

सपा विधायक रमाकांत यादव की 26 करोड़ 32 लाख की जमीन प्रशासन ने किया कुर्क

सपा विधायक रमाकांत यादव की 26 करोड़ 32 लाख की जमीन प्रशासन ने किया कुर्क

आजमगढ़।
तहलका 24×7
               फूलपुर तहसील के बसही अशरफपुर में पूर्व सांसद एवं सपा विधायक रमाकांत यादव के परिवार नाम से 53 बीघा जमीन को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और तहसीलदार कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में कुर्क किया गया।
53 बीघा जमीन की कुल कीमत 26 करोड़ 32 लाख आंकी गयी है। कुर्की के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार द्वतीय के आदेश पर फूलपुर तहसील के बसही अशरफपुर गांव में अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन एवं तहसीलदार कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में कुर्की की कार्रवाई की गयी है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व सांसद एवं फूलपुर पवई के सपा विधायक रमाकांत यादव के परिवार के नाम से बसही अशरफपुर में आपराधिक गतिविधियों से अर्जिय की गयी 53 बीघा जमीन को कुर्क किया गया, जिसकी कीमत 26 करोड़ 32 लाख के करीब आंकी गयी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This