13.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

सप्ताहभर संविधान व आरक्षण बचाओ गोष्ठी कर पीडीए समाज को करेंगे जागरूक : राकेश मौर्य

सप्ताहभर संविधान व आरक्षण बचाओ गोष्ठी कर पीडीए समाज को करेंगे जागरूक : राकेश मौर्य

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मियांपुर स्थित एक लॉन में आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 8 से 14 अप्रैल तक संविधान और आरक्षण बचाओ गोष्ठी आयोजित कर पीडीए समाज को जागरूक करने की रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संविधान निर्माता बाबासाहब की जयंती के अवसर पर सप्ताहभर गोष्ठियां आयोजित कर संविधान और आरक्षण बचाने का संकल्प लिया जाएगा। पीडीए एकता और जागरूकता के लिए  राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चर्चा कार्यक्रम बूथ स्तर पर अनवरत चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देते हुए नए नामों को जोड़ने, विलोपन, संशोधन कराए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि मतदाता सूची की निगरानी आवश्यक है।सभी विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया कि सूची का सत्यापन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर सूची बनाएं।बैठक को पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, दीपचंद राम, विवेक रंजन यादव,  हीरालाल विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, कैलाश नाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव सहित सपाजनों ने संबोधित किया। आनंद पांडे को समाजवादी मज़दूर सभा का प्रदेश  उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया। संचालन ज़िला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।बैठक में उमाशंकर पाल, निज़ामुद्दीन अंसारी, आरिफ हबीब, इरशाद मंसूरी, भूपेश पांडे, आलोक त्रिपाठी, अज़हर रहमान, दीपक विश्वकर्मा, बाबा पटेल, राजदेव पटेल, जय प्रकाश यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, मो. अली, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This