26 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

समस्या को लेकर भाजपा सभासद ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

समस्या को लेकर भाजपा सभासद ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

# अधिशाषी अधिकारी, उप जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर चुका शिकायत, नहर से माइनर तक टूटी नाली व रास्ते पर जलजमाव से लोग परेशान

खेतासराय, जौनपुर।  
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              नगर पंचायत के सरवरपुर वार्ड में नहर से माइनर तक नाली टूटने और रास्ते में जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा सभासद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है। सभासद ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अधिकारी, उप जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे वार्डवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड के सभासद शैलेश कुमार यादव ने बताया कि नहर से माइनर तक जाने वाली नाली टूट जाने के कारण पूरे इलाके में जलभराव की गंभीर समस्या है। जलजमाव होने कारण आने-जाने वाले राहगीर परेशान हो रहे हैं। जलजमाव के कारण आए-दिन लोगों में विवाद होता रहता है। जिसको लेकर कभी बड़ी घटना हो सकती है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पानी जमा होने के कारण गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि हम इस समस्या को लेकर नगर पंचायत को जनवरी माह में प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया, फरवरी माह में उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से समस्या को अवगत कराया, मार्च में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका तो जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर समस्या समाधान की मांग की। सभासद ने डीएम को भेजे गए पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि मामले में तत्काल संज्ञान लिया जाए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए ताकि जल्द नाली की मरम्मत हो सके और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This