30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न 

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
          समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक लालजी वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान उनके कार्यकर्ताओं से हैं देश में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां है अगर सबसे मजबूत किसी पार्टी के कार्यकर्ता है तो वह समाजवादी पार्टी के हैं।आज एक मजबूत संगठन तैयार करने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी ने मुझे दिया है मुझे जौनपुर का प्रभार सौंपा गया है। हर बूथ पर मजबूत संगठन कैसे तैयार हो इस विषय पर हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं से राय लिया जायेगा।
बूथ तक एक मजबूत संगठन तैयार करके 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि जो हमारा बूथ का कार्यकर्ता है वह सबसे बड़ा नेता है जो अपना बूथ जिताकर विधायक व सांसद बनाता हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सर्वोपरि है। कहा समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिस तरह चिन्हित कर भाजपा सरकार शोषण कर रही है। फर्जी मुकदमों फंसाया जा रहा है और समाजवादी पार्टी कमजोर करने की साजिश रची जा रही हैं। लेकिन हमारे मजबूत कार्यकर्ता जो उनके इस प्रताड़ना से डरने वाले नहीं है। अपने बूथों पर डटकर वह भाजपा के निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
हर विधानसभा में हम बैठक करेगें और बूथ स्तर की समीक्षा करेंगे। वरिष्ठ नेतागण गांव-गांव मे बैठ कर बूथ कमेटी का गठन करने का काम करें। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप विधायक लकी यादव, डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, शैलेन्द्र यादव ललई, लालबहादुर यादव, राजनरायन बिन्द, श्रद्धा यादव, दीपचंद सोनकर, राजबहादुर यादव, डॉ जितेन्द्र यादव, राजेन्द्र टाइगर, श्रवण जायसवाल, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, पूनम मौर्या, साजिद अलीम, इरशाद मंसुरी, निजामुद्दीन, सोचन राम विश्वकर्मा, गजराज यादव, दिनेश फौजी, विवेक रंजन, मनोज मौर्या, अनवारुल गुड्डू, लाल मोहम्मद रायनी, आरिफ हबीब, सोनी यादव, अलमाश, विकास यादव, आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043430
Total Visitors
547
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This