30.1 C
Delhi
Sunday, June 30, 2024

समाजसेवी का समाज ही उसका घर : राज्यमंत्री

समाजसेवी का समाज ही उसका घर : राज्यमंत्री

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
                नगर विकास राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कहाकि समाजसेवी का अपना घर नही होता, उसका समाज ही उसका घर होता है। समाज को समय देते हुए पूरा जीवन न्योछावर करने वाले व्यक्ति जीवनपर्यंत समाज के बीच जिंदा रहता है।उक्त बातें गुरुवार को पिंडरा विस क्षेत्र के रघुनाथपुर में समाजसेवी स्व. दुर्गा प्रसाद गुप्ता के तेरहवीं पर आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहाकि समाज को एकजुट करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गाजीपुर सदर विधायक जयकिशन साहू ने कहा कि आज समाज के प्रति किए गए कार्यों के बदौलत ही पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से लोग उन्हें श्रद्धा सुमन देने पहुचे हैं। उनको समाज याद रखेगा।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हरिलाल साहू व संचालन तेजबहादुर गुप्ता ने किया। इस दौरान सुरियावां के पूर्व चेयरमैन नंदलाल गुप्ता, केराकत के पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामू गुप्ता, देव कुमार साहू, संजय गुप्ता, आनंद गुप्ता, अरविंद गांधी, प्रदीप जायसवाल, प्राचार्य लल्लन गुप्ता, जितेंद गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज 

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                एचडीएफसी बैंक के...

More Articles Like This