29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

सरकारी आवास में रंगरलियां मनाते पकड़े गये इंजीनियर

सरकारी आवास में रंगरलियां मनाते पकड़े गये इंजीनियर

# रसिक मिजाज इंजीनियर को पत्नी व दो सालों ने जमकर कूटा 

बहराइच।
तहलका 24×7 
            बीती शाम उस समय हंगामा हो गया, जब एक इंजीनियर के सरकारी आवास पर अचानक उसकी पत्नी पहुंच गई। महिला के साथ उसके दो भाई भी थे। इस दौरान इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच पहले जमकर नोकझोंक हुई, इसके बाद महिला के दोनों भाइयों ने अपने जीजा की धुनाई कर दी। इंजीनियर की पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई।
दरअसल, इंजीनियर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की नलकूप कॉलोनी में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। इंजीनियर की पत्नी श्रावस्ती में सरकारी शिक्षक हैं। कुछ दिन से इंजीनियर अपनी पत्नी को बीमारी के चलते इलाज के सिलसिले में अपनी ससुराल रायबरेली छोड़ आया था। इसी बीच इंजीनियर की पत्नी को किसी ने सूचना दे दी कि उनकी गैर मौजूदगी में उनका इंजीनियर पति अपने सरकारी आवास पर झांसी की रहने वाली गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा है।
सूचना पर इंजीनियर की पत्नी अपने दो भाइयों के साथ बहराइच के नलकूप कॉलोनी में अपने पति के सरकारी आवास पर पहुंच गई और पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। इस दौरान इंजीनियर का पत्नी के साथ जमकर विवाद हुआ। इसके बाद इंजीनियर के सालों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी। इंजीनियर की पत्नी ने कमरे में पति की गर्लफ्रेंड को भी जमकर लताड़ लगाई, इसके बाद सूचना पुलिस को दे दी।
घटना की जानकारी मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने लेकर पहुंची। इस दौरान इंजीनियर ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का वादा किया। इस बात पर इंजीनियर की पत्नी का दिल पसीज गया और अपने पति पर कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया और सुलह कर ली।इसके बाद सभी लोग इंजीनियर के सरकारी आवास वापस पहुंच गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This