12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवर और बाइक 

सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवर और बाइक 

# लूट के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             बरसठी थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की शाम सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर बाइक और एक लाख का आभूषण लूट लिया। घायल को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
बंधवा बाजार निवासी मोहनलाल सेठ के दोनों पुत्र मनोज (22) और विनोद (20) बरसठी के हनुमान नगर बारी गांव में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे दोनों भाई दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।
मीरगंज सीमा से सटकर बरसठी के भैसहा पेट्रोल पंप के पास पीछे से तीन बाइक सवार ओवरटेक करके पीछे बैठै विनोद सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया और मनोज बाल-बाल बच गए। जब तक मनोज शोर मचाता, तब तक लुटेरे बाइक और आभूषण से भरा बैग लेकर बरसठी बाजार की तरफ चले गए। बैग में एक लाख का आभूषण था। मनोज ने बताया कि घटना के बाद घायल विनोद को इलाज के लिए मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पर पर रेफर कर दिया। इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है। बरसठी पुलिस घटना के आधा घंटा बाद मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। मनोज ने बताया कि बैग में 60 हजार का सोना और 40 हजार का चांदी था। बदमाश सफेद गमछे से मुंह बांधे हुए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा व आस-पास के थाना क्षेत्रों की भारी संख्या में पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं चोब सिंह ने बताया कि मनोज और विनोद सोनी पुत्र मोहन सेठ दोनो सगे भाई है।
जो निवासी ग्राम रामगढ़, बंधवा थाना मीरगंज के रहने वाले है। ये अपनी सर्राफा की दुकान बंद करके घर जा रहे थे कि इनको बरसठी थाना अन्तर्गत ग्राम भैसंहा के पास तीन अज्ञात बदमाश रोककर विनोद सोनी के ऊपर गोली चलाए तथा बाईक को लेकर भागा गए। गोली विनोद सोनी के जांघ के ऊपर लगी है। घायल विनोद सोनी का ईलाज सदर अस्पताल जौनपुर में चल रहा है। विनोद सोनी खतरे से बाहर है। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा निरीक्षण करते हुए घटना के अनावरण हेतु तीन टीमों को गठन किया गया है। घटना में लूटी हुई मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गयी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This