25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

सलमान खान को धमकी देने का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

सलमान खान को धमकी देने का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

मुंबई। 
तहलका 24×7 
              पुलिस ने बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रुम को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में कर्नाटक से बिकाराम जलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का भाई होने का दावा करने वाला आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है।
दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान को चार नवंबर को एक और धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। उसका दावा था कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। मामले में कर्नाटक के हुब्बली में एक संदिग्ध को पकड़ गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम को वहां रवाना किया गया। पेशे से वेल्डर को पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे कर्नाटक से मुम्बई लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरु की गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This